
इस वकत की बडी खबर
दिल्ली एलजी ने सीएम केजरीवाल के ऑफिस के डिप्टी सेक्रेटरी और दो एसडीएम को किया सस्पेंड
जानिए वजह
चंडीगढ़, 23 जून (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि दिल्ली के उप राज्पाल वी.के.सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय में कार्यरत एक उप सचिव और दो सब डिविजनल मजिस्ट्रेट को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव के पद पर तैनात प्रकाश चंद्र ठाकुर, वसंत विहार के एसडीएम हर्षित जैन और विवेक विहार के एसडीएम देवेंद्र शर्मा को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।






















