
पूर्व हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा को अब फिर अहम जिम्मेदारी
देखें को कहां नियुक्त किया गया
शैलजा ने सोनिया और राहुल गांधी जताया सहृदय आभार
चंडीगढ़, 23 जून (विश्ववार्ता) पूर्व हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा को अब फिर से अहम जिम्मेदारी दी गई है।
बतादें कि, कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा इकाई की पूर्व अध्यक्ष कुमारी शैलजा को सीडब्लयूसी यानि कांग्रेस कार्यसमिति में सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। कुमारी शैलजा के साथ डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी को भी कांग्रेस कार्यसमिति में सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके आलावा टी. सुब्बारामी रेड्डी को स्थाई आमंत्रित सदस्य और अजय कुमार लल्लू को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस कार्यसमिति में सदस्य बनने पर कुमारी शैलजा काफी खुश नजर आ रही है। शैलजा ने ट्वीट करते हुए लिखा है- कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी और श्री राहुल गांधी जी का सहृदय आभार व्यक्त करती हूं। पार्टी आलाकमान द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है,उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगी व पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य करती रहूंगी।
Hon'ble Congress President has appointed the following as additional Members/Permanent Invitee/Special Invitee in the Congress Working Committee, with immediate effect: pic.twitter.com/75Dpb3MtJf
— INC Sandesh (@INCSandesh) June 23, 2022























