
उत्तराखंड में सीएम धामी के निर्देश पर आईएएस अफसर पर बड़ा एक्शन
पूछताछ के बाद विजिलेंस ने किया गिरफ्तार….
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 23 जून (विश्ववार्ता) उत्तराखंड में भ्रष्टाचार को लेकर एक आईएएस अफसर को गिरफ्तार किया गया है राज्य के सीएम धामी के निर्देश पर आईएएस अफसर पर यह बड़ा एक्शन हुआ है।मिली जानकारी के मुताबिक, आईएएस अफसर का नाम रामविलास यादव है। आईएएस अफसर रामविलास यादव को विजिलेंस ब्यूरो ने बीते बुधवार की रात को गिरफ्तार किया है। इससे पहले आईएएस अफसर रामविलास यादव से विजिलेंस द्वारा कई घंटों से पूछताछ की जा रही थी।
बताया जाता है कि, आईएएस रामविलास यादव पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहकर आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप है7 इसी मामले में विजिलेंस ने उन्हें पूछताक्ष के बाद गिरफ्तार किया है अब आईएएस रामविलास यादव पर विजिलेंस द्वारा मामला दर्ज कर आगे की बनती कार्रवाई की जा रही है। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईएएस रामविलास यादव को राज्य सरकार के अंदर सेवा से निलंबित कर दिया है।






















