
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इस पूर्व कप्तान ने लिया संन्यास
चंडीगढ़, 23 जून (विश्ववार्ता) भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान रुमेली धर ने बुधवार को खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान रुमेली धर ने 38 साल की उम्र में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को अपने इस फैसले की जानकारी दी. धर ने 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने 2005 के वल्र्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम रोल निभाया था. हालांकि, तब ऑस्ट्रेलिया ने भारत के वल्र्ड चैम्पियन बनने का ख्बाव पूरा नहीं होने दिया था





















