
हरियाणा की 18 नगर परिषद व 28 नगर पालिकाओं के चुनाव नतीजो मे भाजपा-जजपा का जबरदस्त प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी का खाता खुला
चंडीगढ़, 22 जून (विश्ववार्ता) हरियाणा में 28 नगर पालिका और 18 नगर परिषद चुनाव में भाजपा और जजपा गठबंधन का जबरदस्त प्रदर्शन किया। भाजपा को 22 और जननायक जनता पार्टी (जजपा) को तीन सीटों पर जीत मिली है। 19 पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। एक-एक सीट पर आम आदमी पार्टी और इनेलो जीत दर्ज की है। वहीं इस्माईलाबाद में नगर पालिका बनने के बाद पहली बार चुनाव में आम आदमी पार्टी की झाड़ू ने अन्य सभी दलों को सफाई कर दिया है






















