
जानिये मौसम का हाल
चंडीगढ व आसपास के क्षेत्रो मे कल से मौसम रहेगा शुष्क
प्री मानसून जुलाई के पहले सप्ताह मे दे सकता है दस्तक
चंडीगढ़, 22 जून (विश्ववार्ता) पंजाब, हरियाणा व राजधानी चंडीगढ मे गत दिनो हुई बारिशे से गर्मी से निजात मिली है। वही मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आज बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं धूप भी निकलेगी और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बूंदाबांदी के साथ हवाएं चलने से गर्मी से राहत रहेगी। इसके बाद 23 से लेकर 27 जून तक मौसम शुष्क होगा। ऐसे में पारा 35 डिग्री से पार जाएगा। 28 जून से प्री मानसून की जालंधर में शुरुआत हो जाएगी। जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून आने की संभावना है। जालंधर में दिन में तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।






















