
आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री के साथ करेंगे मुलाकात
चंडीगढ़, 22 जून (विश्ववार्ता) रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री रिचर्ड मार्लेस के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वार्ता के दौरान दोनों नेता दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की समीक्षा करेंगे और द्विपक्षीय सहयोग को और सुदृढ़ करने की नई संभावनाएं तलाशेंगे। दोनों मंत्री साझा हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।





















