चुनाव प्रचार के आखिरी दिन ‘आप’ उम्मीदवार गुरमेल सिंह ने अपने गांव घराचों में किया डोर टू डोर प्रचार, प्रचार से पहले गुरुद्वारा साहिब में हुए नतमस्तक
…हर जगह लोग कह रहे हैं, हमें ‘आप’ सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर है गर्व – गुरमेल सिंह
…संगरुर के लोगों को अपने बेटे पर है पूरा भरोसा – गुरमेल सिंह

संगरुर\घराचों, 21 जून : संगरुर उपरचुनाव प्रचार के आखिरी दिन आम आदमी पार्टी(आप) उम्मीदवार गुरमेल सिंह अपने गांव घराचों में डोर टू डोर प्रचार कर गांव के लोगों से रुबरु हुए। प्रचार शुरु करने से पहले गुरमेल सिंह अपने गांव के गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए और गुरु का आर्शीवाद प्राप्त किया।
इस मौके पर गुरमेल सिंह ने कहा कि पूरे संगरुर में हर जगह लोग कह रहे हैं कि हमें ‘आप’ सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गर्व है। मुझे पूरा भरोसा है कि संगरुर के लोगों को पंजाब की आवाज को संसद तक ले जाने के लिए अपने बेटे पर पूरा भरोसा है।























