
महाराष्ट्र की राजनीति मे बडा सियासी पारा चढ़ा
महाराष्ट्र की उद्धव सरकार खतरे में
दो दर्जन से अधिक विधायक अचानक गायब
चंडीगढ़,21 जून (विश्ववार्ता) महाराष्ट्र में बड़ा रानीतिक सियासी पारा चढ़ गया है। बडी खबर आ रही है कि एमएलसी चुनाव का परिणाम आते ही शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार को समर्थन देने वाले करीब दो दर्जन विधायक अचानक गायब हो गए हैं। उनके दिग्गज मंत्री एकनाथ शिंदे अपने यानी, शिवसेना के 15, एक एनसीपी और 14 निर्दलीय विधायकों के साथ गुजरात के सूरत जा बसे। वही जानकार सूत्रों के हवाले से खबर है ये विधायक एनसीपी और कांग्रेस से गठबंधन तोड़ भाजपा से मिलकर सरकार बनाने की मांग रख सकते हैं।






















