
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का रॉक गार्डन में चंडीगढ प्रशासक पुरोहित ने किया उदघाटन
चंडीगढ़,21 जून (विश्ववार्ता) आज पूरे देश व विदेशो मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को बडे ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। चंडीगढ मे भी आज सुबह रॉक गार्डन समेत शहर के अन्य स्थलों, संस्थानों आदि में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शहर के हजारों लोगों ने इन कार्यक्रमों में भाग लिया। चंडीगढ़ प्रशासन व पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा रॉक गार्डन मे योग दिवस का उदघाटन किया गया। के फेज 3 में 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर खास तैयारियां की गई थी।
शहर के प्रशासक बीएल पुरोहित ने रॉक गार्डन में अपने भाषण के दौरान योग की ताकत बताई। उन्होंने बताया कि किस प्रकार व्यक्ति योग को अपना कर निरोगी हो सकता है और सबल बन सकता है।





















