
अग्निपथ बवाल के बीच हरियाणा सीएम मनोहर लाल ने किया बड़ा एलान
कहा अग्निपथ योजना से रिटायर्ड हरियाणा के युवाओं को पुलिस मे मिलेगी नौकरी
चंडीगढ़,21 जून (विश्ववार्ता) देश अग्निपथ योजना का बवाल पूरे देश मे बवाल मचा रहा है वही आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भिवानी में योग दिवस पर अग्निपथ बवाल के बीच बड़ी घोषणा की। सीएम मनोहर लाल ने राज्य स्तरीय समारोह में कहा कि अग्निपथ योजना से रिटायर्ड हरियाणा के सभी युवाओं को नौकरी मिलेगी। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सभी को पुलिस में वरीयता दी जाएगी। अग्निपथ के रिटायर्ड युवा ग्रुप सी में भी भर्ती हो सकते हैं।























