
अग्निपथ बवाल के बीच आज तीनों सेना प्रमुखों से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी
नई दिल्ली. अग्निपथ बवाल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 21 जून को तीनों सेनाओं के प्रमुख से मुलाकात करेंगे.तीनों सेना प्रमुखों के आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अलग-अलग मुलाकात कर अग्निपथ योजना के साथ-साथ इसके कार्यान्वयन की अपनी योजना के बारे में जानकारी देने की संभावना है। नई सैन्य भर्ती योजना के खिलाफ कई राज्यों में व्यापक विरोध के बीच बैठकों की योजना बनाई जा रही है।





















