
गुजराती जोडे के चंडीगढ ऑटो मे लाखो के गहने छूटने के बाद मिले सही सलामत
चंडीगढ पुलिस की हो रही है खूब तारिफ
चंडीगढ़,21 जून (विश्ववार्ता) गुजरात से मनाली घूमने के बाद जोडे के चंडीगढ़ में रूकने व गहनों वाला बैग चंडीगढ़ में एक ऑटो में ही छूट गया। चंडीगढ पुलिस की सतर्कता से ऑटो का पता लगवा बैग सही सलामत बरामद कर लिया। इसमें गहने भी मिल गए। इससे गुजराती जोड़ा काफी खुश हुआ।
हुआ यूं कि गुजरात के रहने वाले बली पटेल अपनी पत्नी सूरत के साथ 10 जून को घूमने के लिए निकले थे उन्हें मनाली जाना था इसके लिए वह पहले चंडीगढ़ पहुंचे और यहां एक होटल में रुके इसके बाद फिर यहां से मनाली के लिए निकल गए वहीं, 16 जून को रात के समय वह वापिस चंडीगढ़ आये जिसके बाद वह गांव कजहेड़ी के एक होटल में आकर रुके। वहीं, जब वह 18 जून को सुबह गुजरात वापिस जाने के लिए चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के लिए निकलने लगे तो उन्होंने ज्यादा सामान होने की वजह से दो अलग-अलग ऑटो लिए। इन ऑटो में वह अपने सामान के साथ जब रेलवे स्टेशन पहुंचे और ऑटो से उतर गए तो वह ऑटो से अपना एक ऐसा बैग उतारना भूल गए, जिसमें उनका ढेर सारा सोना था जिसकी कीमत साढ़े 5 लाख रुपए बताई गई
इधर, सोने वाले बैग के ऑटो में रह जाने के चलते उनकी टेंशन बढ़ गई और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद मामले की सूचना पाते ही एएसपी साउथ / वेस्ट मृदुल कि सुपरविजन में एक टीम गठित की गई। टीम में सेक्टर 61 पुलिस चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार और उनकी टीम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लगे हाईटेक कैमरों से ऑटो का नंबर पता किया। जिसके बाद ऑटो चालक तक टीम पहुंची और कपल के बैग को हासिल करते हुए कपल को सौंप दिया। जहां इसी कार्य के लिए कपल ने चंडीगढ़ पुलिस की बेहद सरहाना की और आभार जताया। गुजरात का कपल अब चंडीगढ़ से खुशी-खुशी लौटा है।























