
हिमाचल में तारों पर लटकी कई जिंदगियां
खाई के बीचो-बीच कैसे अटक गईं लोगों की सांसें
चंडीगढ़,20 जून (विश्ववार्ता) हिमाचल के सोलन जिले में आज एक खतरनाक मंजर देखने को मिला| यहां परवाणू इलाके में एक टिम्बर ट्रेल (तारों पर चलने वाली गाड़ी) अचानक बीच रास्ते रुक गई यानि खराब हो गई|हिमाचल प्रदेश में सोलन जिले के परवाणू स्थित टिंबर ट्रेल रोपवे में सोमवार को 10 लोग फंस गए। इनमें से दो लोगों को रस्सी के सहारे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि आठ अन्य अभी भी हवा में अटकी ट्रॉ़ली में फंसे हैं। इस घटना के बाद तत्काल टिम्बर ट्रेल को ऑपरेट करने वाली टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया|





















