
कांग्रेस राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आज फिर करेगी पूछताछ
कांग्रेस आज फिर केंद्र सरकार के खिलाफ देश भर में करेगी विरोध प्रदर्शन
चंडीगढ़,20 जून (विश्ववार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चौथे दौर की पूछताछ के लिए आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होंगे. राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी को लेकर कांग्रेस पार्टी आज केंद्र सरकार के खिलाफ देश भर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगी।





















