अग्निपथ योजना के खिलाफ आज भारत बंद का ऐलान
बिहार में आज 350 ट्रेनें रद्द, 20 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद रहेगी
चंडीगढ़,20 जून (विश्ववार्ता) अग्निपथ योजना का पिछले कई दिनों से देशभर में जोरदार विरोध हो रहा है. युवाओं के इस विरोध प्रदर्शन से कई राज्यों में स्थिति हिंसक भी होती जा रही है.अग्निपथ योजना के विरोध में आज कई संगठनों ने भारत बंद बुलाया है. अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए राज्य में पहले 15 जिलों में इंटरनेट पर रोक लगाई गई थी। अब इनमें 5 और जिले जोड़ दिए गए हैं।
























