अग्निपथ पर सेना का बडा बयान जारी
लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी का ऐलान
अग्निपथ योजना वापस नहीं ली जाएगी- जनरल पुरी
तीनों सेनाओं में भर्ती प्रक्रिया के लिए तारीखों का एलान
चंडीगढ़, 19 जून (विश्ववार्ता) अग्निपथ योजना वापस नहीं ली जाएगी और यह भी कि सभी भर्तियां इसी स्कीम के तहत होंगी। 25 हजार अग्निवीरों का पहला बैच दिसंबर में आर्मी जॉइन कर लेगा। अग्निपथ स्कीम को लेकर मचे बवाल के बीच रविवार को तीनों सेनाओं ने प्रेस कांफ्रेंस की।तीनों सेना के एक संयुक्त बयान में कहा गया कि अग्निपथ स्कीम वापस नहीं होगा। सेना ने कहा कि कोचिंग संस्थान छात्रों को भड़का और उकसा रहे हैं। अनिल पुरी ने कहा कि सेना में जाने वाले उम्मीदवारों को हिंसा और प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लेना चाहिए।