
पटना से दिल्ली के लिए उड़े विमान के इंजन में लगी आग
मचा हडकंप , 150 से ज्यादा यात्री थे सवार
चंडीगढ़, 19 जून (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर आ रही है कि पटना से दिल्ली जाने के लिए उड़े स्पाइसजेट के विमान के इंजन में आग लग गई. इस विमान में 185 यात्री सवार थे. हालांकि पायलट की सूझबूझ से प्लेन को तुरंत पटना एयरपोर्ट पर लैंड करा लिया गया, सभी यात्रियों की जान बच गई.






















