
सिप्पी हत्याकांड से जुडी बडी खबर
हिमाचल प्रदेश की एक्टिंग चीफ जस्टिस की बेटी कल्याणी को कोर्ट में पेश
कोर्ट ने भेजा इतने दिनो के रिमांड पर
चंडीगढ़, 19 जून (विश्ववार्ता) नेशनल शूटर सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी हत्याकांड से जुडी बडी खबर आ रही है कि आज हिमाचल प्रदेश की एक्टिंग चीफ जस्टिस की बेटी कल्याणी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। यहां कोर्ट नेे कल्याणी को 2 दिन का सीबीआई रिमांड दे दिया है।
पढिये यह था मामला
20 सितंबर, 2015 को सेक्टर 27 के एक पार्क में मोहाली फेज 3बी2 निवासी सिप्पी की लाश पुलिस को मिली थी। सीसीटीवी कैमरे में दो लोग स्पॉट से भागते भी दिखे थे। इनमें एक लडक़ी भी थी। सीबीआई का दावा है कि वह लडक़ी कल्याणी ही थी। आरोप के मुताबिक सिप्पी द्वारा कल्याणी की आपत्तिजनक तस्वीरें देखने के बाद शादी से मना कर दिया गया था। यह तस्वीरें कल्याणी के परिवार को दिखाने से कल्याणी शर्मिंदा हुई थी। रिश्ता टूटने और इस शर्मिंदगी का बदला लेने के लिए उसने सिप्पी की हत्या करवाई।
सीबीआई ने कल्याणी की गिरफ्तारी के दौरान शिनाख्ती परेड भी करवाई थी। सेक्टर 27 में जहां गोली चली थी वहां रहने वाली एक महिला समेत दो लोगों से कल्याणी की शिनाख्त करवाई गई थी जिनका मोबाइल फोन कल्याणी ने मांगा था























