
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी मैच आज
जो जीता वही सिंकदर
चंडीगढ़, 19 जून (विश्ववार्ता) भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी मैच शाम 7 बजे से बेंगलुरु में खेला जाएगा। दोनो टीमे सीरिज मे 2-2 मैच जीत चुकी है अब आखिरी मैच जो जीता वही सिंकदर होगा। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में 82 रन के विशाल अंतर से मात दी थी। इसी के साथ ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर की थी। सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज बेंगलुरु में खेला जायेगा।





















