इस वक्त की बडी खबर
कांग्रेस ने रणदीप सुरजेवाला से छिना मीडिया प्रभार
इन्हे बनाया नया मीडिया और प्रचार का प्रभारी
चंडीगढ़, 18 जून (विश्ववार्ता) कांग्रेस मे अब नई नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है। पिछले दिनों जहां रणदीप सुरजेवाला से मीडिया प्रभार छीनते हुए कांग्रेस ने जयराम रमेश को मीडिया और प्रचार का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया तो वहीं अब कांग्रेस ने पवन खेड़ा को तत्काल प्रभाव से नए संचार विभाग में मीडिया और प्रचार के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।
























