
अग्निपथ स्कीम को लेकर पंजाब सीएम भगवंत मान का बडा बयान
पढिये क्या कहा
चंडीगढ़, 17 जून (विश्ववार्ता) ) केंद्र की मोदी सरकार द्वारा सेना में भर्ती के लिए ‘अग्निपथ योजना’ से पूरे देश मे बवाल मच गया है। इसी बीच पंजाब सीएम भगवंत मान का बडा टवीट आया है। उन्होने कहा है कि वे केंद्र सरकार की सेना में भर्ती की अग्निपथ स्कीम के विरोध में आ गए हैं। मान ने कहा कि 4 साल फौज में रहने के बाद पेंशन भी नहीं मिलेगी। पंजाब सीएम ने टवीट मे लिखा 2 साल फौज में भर्ती पर रोक लगाने के बाद केंद्र ने नया फरमान जारी कर दिया है। युवा 4 साल फौज में रहे और बाद में पेंशन भी न मिले। यह फौज का भी अपमान है। देश के युवाओं के साथ धोखा है। देश भर के युवाओं का गुस्सा बिना सोचे-समझे लिए फैसले का नतीजा है। उन्होंने केंद्र से इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की है।
























