
पंजाब मे दिल दहला देने वाली वारदात
घर के बुजुर्ग का शव बेड से हुआ बरामद
चंडीगढ़, 17 जून (विश्ववार्ता) पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक घर से 70 वर्षीय महिला का शव बेड बाक्स से बरामद हुआ है। शव की हालत काफी खराब है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है एसपी जीएस सांघा ने कहा कि पड़ोसियों ने घर के अंदर से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने वीना का शव बरामद कर लिया है, जो बेड बाक्स में पड़ा था। इनके दो किरायेदार थे, जो सोमवार से घर में ताला लगाकर फरार हैं। आशंका है कि वीना की सोमवार को हत्या कर लाश बेड में छिपा दी गई है।






















