
पंजाब में आज भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
चंडीगढ़, 17 जून (विश्ववार्ता) पंजाब मे प्रचंड गर्मी से सूबावासियों को अब निजात मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आज से पंजाब मे भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने राज्यभर में आज ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने लोगों को हिदायत दी है कि मौसम के हालात को देखकर ही घर से बाहर निकलें। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने कहा है कि पंजाब में अगले तीन दिन तक हल्की और मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।





















