
केंद्र की मोदी सरकार द्वारा सेना मे ‘अग्निपथ अग्निपथ योजना से 7 राज्यों में भारी प्रदर्शन
हरियाणा में डीसी आवास पर पत्थरबाजी
रोहतक में नई पॉलिसी अग्नि पथ लाने से परेशान युवक ने लगाया फंदा
चंडीगढ़, 16 जून (विश्ववार्ता) केंद्र की मोदी सरकार ने सेना में भर्ती के लिए ‘अग्निपथ योजना’ लाकर अपने लिए एक नई उलझन पैदा कर ली है। मोदी सरकार की यह ‘अग्निपथ योजना’ देश के 7 राज्यो मे प्रदर्शन उग्र हो गया है।
हरियाणा के पलवल में पुलिस ने फिलहाल कंट्रोल कर लिया है। पौने दो बजे के करीब नेशनल हाईवे-19 को उपद्रवी युवाओं के कब्जे से मुक्त कराया गया। भडक़े युवाओं ने इससे पहले यहां पुलिस की 5 गाडिय़ों को जला दिया। डीसी आवास पर जमकर पथराव किया। करीब चार घंटे तक नेशनल हाइवे जाम रहा युवाओं के इस प्रदर्शन का प्रकोप वैसे तो देश के विभिन्न हिस्सों (यूपी, हरियाणा, राजस्थान, एमपी) में देखने को मिल रहा है लेकिन बिहार के हालात बेहद भीषण हैं। उधर खबर आ रही है कि एक युवक ने आज रोहतक के पीजी होस्टल के रूम में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक का नाम सचिन था। वो जींद जिले के लिजवाना गांव का रहने वाला है। सेना भर्ती की नई पॉलिसी अग्नि पथ लाने से परेशान था। परिजन ने बताया की सेना की भर्ती कैंसिल होने और चार साल की स्कीम वाली अग्निपथ योजना आने से दुखी होकर सचिन ने यह कदम उठाया।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...























