
जानिये आज का मौसम हाल
पंजाब, हरियाणा के अधिकाशं क्षेत्रो मे बादलो ने जमाया डेरा
बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, गर्मी से मिली नजात
चंडीगढ़, 16 जून (विश्ववार्ता) पंजाब, हरियाणा के अधिकाशं हिस्सो व राजधानी चंडीगढ समेत ट्राईसिटी मे बारिश से लोगो ने राहत की सांस ली। ट्राईसिटी के आसमान में बादलों ने डेरा मजाया हुआ है। ट्राईसिटी में देर शाम से ही मौसम ने करवट बदली और पंचकूला, मोहाली के बाद चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। बारिश की फुहारों ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है।
अच्छी बात यह है कि अब अगले तीन दिन मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में बारिश का दावा किया है। बारिश के साथ 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। जून की शुरुआत से ही चंडीगढ़ के लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे थे, लेकिन अब मौसम में आए बदलाव से गर्मी से राहत मिलने वाली है।






















