
पीएम मोदी आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर
पंजाब पुलिस द्वारा पठानकोट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
चंडीगढ़, 16 जून (विश्ववार्ता) पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला जाएंगे, वहां वे मुख्य सचिवों के पहले राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे। ऐसे में पीएम के हिमाचल दौरे को लेकर जिला प्रशासन में हलचल मच गई है. पीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है. बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी गुरुवार को पठानकोट एयरबेस पहुंचेंगे, जहां से पीएम फिर हिमाचल प्रदेश की ओर रवाना होंगे. ऐसे में मौसम खराब होने की स्थिति में प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से धर्मशाला की ओर जाएंगे. इसी को देखते हुए पंजाब पुलिस द्वारा पठानकोट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.























