
सिप्पी सिद्धू मर्डर केस मामले से जुडी बडी खबर
सीबीआई ने आरोपी को दबोचा, आरोपी है असिस्टेंट प्रोफेसर
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 15 जून (विश्ववार्ता) सिप्पी सिद्धू मर्डर केस मामले से जुडी बडी खबर आ रही है कि करीब 7 साल बाद सीबीआई के हाथ बडी सफलता हाथ लगी है और एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित को सीबीआइ की स्पेशल कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। सीबीआइ की हिरासत में आरोपित कल्याणी से पूछताछ की जाएगी। जानकार सूत्रो के हवाले से पता चला है कि आरोपित कल्याणी चंडीगढ़ के सेक्टर-42 पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज फार गल्र्स में होम साइंस डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात है।
जानकारी के लिए बतां दे कि चंडीगढ़ के सेक्टर-27 के पार्क में 20 सितंबर 2015 को नेशनल शूटर व वकील सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू उर्फ सिप्पी सिद्धू की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।























