
आज जारी होगा हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
ऐसे कर सकेंगे चेक
चंडीगढ़, 15 जून (विश्ववार्ता) हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन भिवानी ने एचबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 की तारीख और समय की घोषणा कर दी है।हरियाणा बोर्ड आज यानी 15 जून 2022 को 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा। नतीजे हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर घोषित किए जाएंगे। जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हरियाणा बोर्ड के चेरयमैन जगबीर सिंह ने स्पष्ट किया है कि 12वीं का रिजल्ट 15 जून 2022 को जारी किया जाएगा।





















