lpg
मंहगाई का एक और बडा झटका
घरेलू गैस के नये कनेक्शन की कीमतों में इजाफा
चंडीगढ़, 15 जून (विश्ववार्ता) देश मे मंहगाई लगातार आम आदमी की कमर तोड रही है। पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू गैस के नये कनेक्शन की कीमतों में इजाफा कर दिया है। नये कनेक्शन के लिए 14.2 किलोग्राम वजन के सिलेंडर के लिए अब 22 सौ रुपये खर्च करने पड़ेंगे। 16 जून से नई कीमत देनी होगी। अभी 1450 रुपये देने होते हैं। यदि कोई दो सिलेंडर का कनेक्शन लेगा तो उसे 44 सौ रुपये सिर्फ सिलेंडर की सेक्योरिटी के मद में देने होंगे।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...






















