
ईडी ने राहुल गांधी को लगातार तीसरे दिन भी किया तलब
चंडीगढ़, 15 जून (विश्ववार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार दो दिन से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सवालों का सामना कर रहे हैं.ईडी ने राहुल गांधी को लगातार तीसरे दिन भी तलब किया है उधर, ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने दूसरे दिन भी विरोध-प्रदर्शन जारी रखा। कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया।






















