
बोरवेल में फंसे मासूम राहुल ने जीती जिंदगी की बाजी
106 घंटे चले रेस्क्यू के बाद निकाला
देश का सबसे लंबा चलने वाला रेस्क्यू ऑपरेशन रहा कामयाब
चंडीगढ़, 15 जून (विश्ववार्ता) : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पिहरीद गांव में बोरवेल के गड्ढे में गिरे 10 साल के मासूम राहुल ने आखिरकार जिंदगी की बाजी को जीत लिया हैँ। 106 घंटों की मेहनत के बाद रेस्क्यू टीम उस तक पहुंची। इस तरह के मामलों में ये देश का सबसे लंबा चलने वाला रेस्क्यू ऑपरेशन है। बीते 5 दिन से हृष्ठक्रस्न, सेना और प्रशासन की टीमें राहुल को बचाने में जुटी थी। वह शुक्रवार दोपहर 2 बजे बोरवेल में गिरा था। गंभीर हालत को देखते हुए उसे हॉस्पिटल भेज दिया गया
104 घण्टे तक चले दुष्कर ऑपरेशन के बाद राहुल सुरंग से बाहर
बोरवेल में फंसे राहुल को अंततः निकाल लिया गया है। स्वास्थ्य परीक्षण के लिए राहुल की ग्रीन कॉरिडोर से बिलासपुर रवानगी कर दी गई है। मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।#SaveRahulAbhiyaan pic.twitter.com/HLoWgiVxln
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) June 14, 2022























