
क्या कोई बाप इतना बेरहम हो सकता है…..
जीरकपुर मे बाप ने की मासूम 6 माह के बेटे की इतनी क्रूरता से हत्या
पत्नी से लड़ाई और बच्चे को दी मौत …..
चंडीगढ़, 14 जून (विश्ववार्ता) : आज दुनिया 21वीं सदी मे जी रही हेै क्या कोई बाप इतना बेरहम हो सकता है लोगों में न जाने कैसी मानसिकता पनप रही है कि वह अपनों के खून के ही प्यास बन बैठे हैं। ऐसा ही एक मामला चंडीगढ़ से सटे मोहाली के जीरकपुर से सामने आया है जो कि दिल दहला देने वाला है। यहां एक बाप इस कदर बेरहम बन बैठा कि उसने उस बच्चे को मौत की नींद सुला दिया जिसने अभीतक दुनिया देखने के लिए सही से आंखें तक नहीं खोलीं थीं। जिसे अभी इस दुनिया को जीना था। लेकिन बाप ने सब खत्म कर दिया। पुलिस ने बच्चे की मां की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी अस्पताल की मोर्चारी में रखवा दिया गया है।
बतादें कि, यह पूरा मामला जीरकपुर के वीआईपी रोड पर स्थित पेंटा होम सोसाइटी का है। आरोपी बाप की पहचान अभिषेक शर्मा निवासी देहरादून उत्तराखंड के रूप में हुई है। अभिषेक शर्मा की शादी नवंबर 2020 में नीतिका से हुई थी। जनवरी 2022 में नीतिका ने एक बेटे को जन्म दिया। जिसका नाम सार्थक रखा गया। मृत बच्चे सार्थक की मां नीतिका ने पुलिस को बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद से उसका पति के साथ अक्सर लड़ाई झगड़ा रहता था।
बीते 11 जून को वह अपने पति के साथ उसके घर (ससुराल) गई थी। जहां एक फंक्शन के दौरान उनका झगड़ा हुआ। जिस कारण वह दोनों रात 2 बजे ही वहां से वापिस आ गए और सुबह 6 बजे वीआईपी रोड पर स्थित पेंटा होम पहुंच गए। घर पहुंचने के बाद उनमें आपस में झगड़ा फिर से शुरु हो गया। इस दौरान उसके पति ने उसे घर से बाहर निकालकर अंदर से कुंडी लगा ली और बच्चे सार्थक को अपने पास ही रख लिया।






















