
पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु पहुंचे हाईकोर्ट की शरण में
कार्रवाई से पहले 7 दिनों का नोटिस दिए जाने की मांग की
चंडीगढ़, 14 जून (विश्ववार्ता) : भ्रष्टाचार मामले मे पंजाब कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट की शरण मे पहुंच गये है। उन्होंने उच्च न्यायालय में एक आवेदन दायर कर जांच में शामिल होने की मांग की है।
पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर उनके खिलाफ किसी भी कार्रवाई से पहले 7 दिनों का नोटिस दिए जाने की मांग की है। इस याचिका पर हाईकोर्ट आने वाले एक दो दिनों में सुनवाई कर सकता है। पूर्व मंत्री के खिलाफ टेंडर घोटाले को लक्सर शिकायत दर्ज की गई है। इसी मामले की गिरफ़्तारी से बचने के लिए आशु ने अब हाईकोर्ट की शरण ले ली है।























