
जानिये आज का मौसम
राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने लगाया बारिश का पूर्वानुमान
चंडीगढ़, 14 जून (विश्ववार्ता) दिल्ली में बीते कई दिनों से गर्मी व लू केप्रकोप से राहत नहीं मिल रही है। पिछले 24 घंटो से तेज गर्मी व लू का सितम जारी रहा। हालांकि बुधवार से हल्की बारिश राहत लेकर आ सकती है। बुधवार से शनिवार तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी और लू की स्थिति से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई है।





















