
इस वक्त की बडी खबर
पंजाब मे फिर लिखे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हुई सतर्क
चंडीगढ़, 13 जून (विश्ववार्ता) पंजाब सूबे मे सांप्रदायिक माहौल को खराब करने के लिए एक बार फिर फिरोजपुर स्थित डीआरएम कार्यालय की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे मिले। दीवार पर खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस जिंदाबाद के नारे भी लिखे हुए थे। फिरोजपुर में हुई घटना के बाद अब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज से पता लगाया जा रहा है कि इसके पीछे कौन है।























