
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामला:
शूटर संतोष जाधव को दबोचा
कई राज्यों की पुलिस कर रही है लगातार छापेमारी
चंडीगढ़, 13 जून (विश्ववार्ता): पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपितों की गिरफ्तारी मामले मे पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, हत्याकांड में शामिल संतोष जाधव को पुणे, पंजाब और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। पुणे की ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद जाधव को रविवार देर रात मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया. उसे 20 जून तक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अब तक आठ आरोपितों की पहचान हो चुकी है। इस मामले में सौरभ महाकाल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले से जुड़े आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न राज्यों की पुलिस जुटी हुई है।























