
आज चंडीगढ मे कांग्रेस करेगी ईडी दफतर के बाहर जोरदार प्रदर्शन
चंडीगढ़, 13 जून (विश्ववार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस देकर तलब करने के विरोध में हरियाणा कांग्रेस आज जोरदार विरोध प्रदर्शन करेगी। चंडीगढ़ के सेक्टर 9 स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से सेक्टर-18 स्थित प्रवर्तन निदेशालय तक रोष मार्च निकाला जाएगा और निदेशालय का घेराव किया जाएगा।





















