
इस वक्त की बडी खबर
चंडीगढ कांग्रेस मे मचा हडकंप
प्रदेश अध्यक्ष चावला के बाद दो और नेताओं ने दिया इस्तीफा
चंडीगढ़, 12 जून (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुभाष चावला द्वारा पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस मे हडकंप मच गया है। चावला के इस्तीफे के बाद दो और नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। जिनमे चंडीगढ़ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बहलाना और रामेश्वर गिरी शामिल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ कांग्रेस के कुल 5 जिला अध्यक्ष हैं, जिनमें से 2 ने इस्तीफा दे दिया है।























