
आज रॉक लेजेंड नेकचंद की पुण्यतिथि:
कुलबीर सैणी ने भजनों द्वारा नेक चंद को दी श्रद्धांजलि
चंडीगढ़, 12 जून (विश्ववार्ता) ऐतिहासिक पर्यटन स्थल रॉक गार्डन का निर्माण करने वाले नेकचंद की आज 7वीं पुण्यतिथि है।नेक चंद की पुण्यतिथि के मौके पर आज रॉक गार्डन में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें भजन गायक कुलबीर सैणी अपने भजनों से नेक चंद को श्रद्धांजलि दी। प्रार्थना सभा सुबह 10 बजे शुरू हुई।























