
आज चंडीगढ आयेगें भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन
चंडीगढ़, 12 जून (विश्ववार्ता) भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन आज चंडीगढ़ आएंगे। रवि किशन केंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश भर में चलाए जा रहे सेवा सुशासन और गरीब कल्याण अभियान के तहत शहर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह विकास नगर, मौली जागरां में पूर्वांचल के लोगों को संबोधित करेंगे।





















