
दुबई से लौटे व्यक्ति की पंजाब मे गोली मारकर हत्या
गुरुद्वारा साहिब जाते समय किया हमला
चंडीगढ़, 12 जून (विश्ववार्ता) पंजाब मे बदमााशों के हौंसले बुंलद होते जा रहे हेै उन्हे पुलिस का कोई डर भय नही है। अमृतसर के छेहरटा के काले रोड पर एक व्यक्ति की सुबह 3:30 बजे घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने परिवार सहित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जा रहा था। पता चला कि मरने वाला कुछ दिन पहले एक दुबई से भारत लौटा था। घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मरने वाले की पहचान हरिंदर सिंह निवासी काले रोड के रूप में बताई है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है l























