
आज आईपीएल के मीडिया राइट्स के लिए लगेगी बोली
चंडीगढ़, 12 जून (विश्ववार्ता) आईपीएल के अगले 5 सीजन के लिए मीडिया राइट्स की नीलामी होगी, इसके लिए सुबह 11 बजे से बोली लगेगी। आईपीएल के अगले 5 सीजन यानी 2023 से 2027 तक के लिए मीडिया राइट्स का ऑक्शन किया जाएगा. साल 2017 में स्टार इंडिया ने आईपीएल के राइट्स खरीदे थे. उस वक्त स्टार इंडिया ने ये राइट्स 2.55 बिलियन डॉलर में खरीदे थे. तब यह दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट डील थी.





















