
आज देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी कांग्रेस
सोनिया और राहुल गांधी को ईडी के नोटिस पर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी
चंडीगढ़, 12 जून (विश्ववार्ता) नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल गांधी को ईडी के नोटिस पर कांग्रेस देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कल 13 जून को ईडी के सामने पेश होना है।13 जून को राहुल की पेशी पर कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन की तैयारी की है। कांग्रेस की तैयारी है कि देशभर में 13 जून को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाए।























