
इस वक्त की बडी खबर
अब पंजाब का यह पूर्व मंत्री आया विजिलेेंस के रडार मे
विजिलेंस ने दिये जांच के आदेश
चंडीगढ़, 12 जून (विश्ववार्ता) पंजाब मे पूर्व मंत्री अब विजिलेंस के रडार मे आ रहे है। इस वक्त की बडी खबर आ रही है कि पूर्व फूड एंड सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशू के खिलाफ विजिलेंस एफआईआर दर्ज कर सकती है। पता चला है कि ठेकेदारों की यूनियन ने आशू के कार्यकाल में करोड़ों रुपए के टेंडरों में घपले का आरोप लगाया है। विजिलेंस ने एसएसपी स्तर के अधिकारी को जांच सौंपी है। आरोप सही पाए जाने पर विजिलेंस आशू के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगी।























