
चंडीगढ़ कांग्रेस को एक और बड़ा झटका
पार्टी अध्यक्ष सुभाष चावला ने पद से दिया इस्तीफा
चंडीगढ़, 11 जून (विश्ववार्ता) : चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है| ध्यान रहे कि, प्रदीप छाबड़ा को अध्यक्ष पद से हटाकर सुभाष चावला को ये पद दिया गया था| प्रदीप छाबड़ा इसी वजह से नाराज होकर कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में चले गए थे|























