
चंडीगढ़ मौसम विभाग ने जताया बारिश का पूर्वानुमान
ट्राईसिटी मे पड सकती है बारिश की फुहारें
चंडीगढ़, 11 जून (विश्ववार्ता) इस समय समूचा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट मे है। चंडीगढ मौसम विभाग ने आज और कल मौसम में बदलाव के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है। लेकिन मौसम विभाग के दावे के उलट चंडीगढ़ में सुबह सात बजे तापमान 30 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी कितनी सही साबित होती है यह देखना होगा। मौसम विभाग का कहना है कि इन दिनों एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिए हुआ है जिससे शहर में बारिश के आसार बन रहे हैं।
मौसम विभाग केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से आज और रविवार को चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। चंडीगढ़ सहित पंचकूला और मोहाली में भी बारिश की फुहारें पड़ सकती हैं।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...






















