
पंजाब मे बदमाशों के हौंसले बुंलद
डेराबस्सी मे 1 करोड़ की नकदी छीनकर भाग रहे लुटेरों ने चलाई गोलियां, युवक की बाइक छीनकर फरार
इलाके मे डर व दहशत का माहौल
चंडीगढ़, 11 जून (विश्ववार्ता) पंजाब मे बदमाशों के हौंसले लगातार बढते जा रहे है जिस कारण आम जनता मे दहशत व डर का माहौल बन गया है। शुक्रवार को दिनदहाड़े चार हथियारबंद लुटेरों ने चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर एसबीआई बैंक के नजदीक एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में घुसकर गन प्वाइंट पर एक करोड़ रुपये से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए जब एक फल विक्रेता लुटेरों के पीछे भागा तो लुटेरे ने एक फल विक्रेता पर गोली दाग उसकी हालत को देखते हुए जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
जानकारी अनुसार प्रॉपर्टी डीलर हरजीत नागपाल ने बताया कि हाईवे पर उनका प्रॉपर्टी दफ्तर है। गुरुवार को चार युवक एक प्रॉपर्टी की डील के लिए दफ्तर आए थे। उन्होंने इस डील के लिए अपने दफ्तर में एक करोड़ रुपये नकद बैग में रखे हुए थे। जब वह दफ्तर पहुंचे तो गन प्वाइंट पर एक करोड़ रुपये से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। इन चारों में से दो लुटेरे बैग लेकर मोटरसाइकिल पर भाग गए।
हरजीत नागपाल की शिकायत पर पुलिस ने जीरा निवासी रंजोध सिंह गिल को जीरकपुर में वीआईपी रोड पर स्थित रेलवे विहार सोसायटी के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया है। रंजोध सिंह गिल ने पुलिस को बताया कि चारों लुटेरों को रंजोध सिंह ने उनके पास प्रॉपर्टी की डील करने के लिए भेजा था और वह खुद उनके साथ मोबाइल से संपर्क में था।






















