
चंडीगढ़, 11 जून (विश्ववार्ता) हरिद्वार में विश्व हिंदू परिषद की मीटिंग होगी, इसमें ज्ञानवापी और कश्मीर पर चर्चा होगी। हरिद्वार के भूपतवाला स्थित निष्काम सेवा ट्रस्ट में 11 और 12 जून को विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक होनी है। जिसमें देशभर के दिग्गज साधु-संत, ज्ञानव्यापी, कश्मीरी पंडितों की टारगेट किलिंग, हिंदुओं को एक करने जैसे मामलों पर आगे की रणनीति तय करेंगे. . पहला सत्र 11 जून को दोपहर 3 बजे जबकि दूसरा सत्र 12 जून को सुबह 9 बजे से शुरू होगा. जिसके लिए देश भर के संतों को आमंत्रण दिया गया है.





















