
चार राज्यों में 16 सीटों पर हुए मतदान के आये नतीजे
हरियाणा की दो राज्यसभा सीटो पर हुए मतदान मे कांग्रेस को बडा झटका
पढिये अन्य राज्यो का हाल
चंडीगढ़, 11 जून (विश्ववार्ता) चार राज्यों में 16 सीटों पर शुक्रवार सुबह शुरू हुआ राज्यसभा चुनाव का परिणाम आखिरकार शनिवार तडक़े सामने आ सका। हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों पर शुक्रवार को हुए मतदान में कांग्रेस को झटका देते हुए भाजपा और उसके द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा ने हरियाणा से राज्यसभा की दो सीटें जीत लीं.
महाराष्ट्र की छह सीटों में से भाजपा ने तीन, शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने क्रमश: एक-एक सीट पर जीत दर्ज की। वहीं हरियाणा की दो सीट में से भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की। सीएम अशोक गहलोत ने नतीजे आने के बाद अपने ट्वीट में कहा, कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों की जीत राजस्थान में लोकतंत्र की जीत है।























